आई टी आई का दोहरी प्रशिक्षण नीति के तहत सी. बी. इलेक्ट्रिक से हुआ करार: डॉ कुमार
BOL PANIPAT , 6 मार्च। सोमवार को राजकीय आई टी आई पानीपत व सी.बी.इलेक्ट्रिस इंडिया प्रा0 लि0 जी0 टी0 रोड पानीपत के साथ दोहरी प्रशिक्षण नीति के तहत टी.पी.इ.एस, एम.सी.इए व वायरमैन ट्रेड का सत्र 2023- 2025 के लिए एम.ओ.यू साइन हुआ है। सरकार व निदेशालय के निर्देशानुसार नवीनतम सलेबस में 150 घण्टे की आन जॉब ट्रेनिंग आवश्यक होने के कारण प्रत्येक प्रशिक्षु को आन जॉब ट्रेनिंग भी करवाई जानी है। जिसके लिए उपरोक्त व्यवसायों के लिए करार किया गया। इसमें दो वर्ष कोर्स के सभी प्रशिक्षु आगामी जारी शेड्यूल अनुसार ट्रेनिंग पर जायेंगे। इस तरह की आन जॉब ट्रेनिंग में प्रशिक्षुओं को उद्योगों की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया जायेगा ताकि उद्योगों को स्किल मैन पावर मिल सके और छात्र दो वर्षीय ट्रेनिंग के दौरान ही नवीनतम टेक्नोलॉजी की गुणवत्ता को प्राप्त कर सकेंगे।
संस्थान के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार ने कम्पनी के अधिकारियों का धन्यवाद किया व प्रशिक्षुओं के कम्पनी विजिट हेतु रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया। इस मौके पर कम्पनी के चैयरपर्सन सौरभ चुघ व अंकित चुघ प्रोडक्शन मैनेजर कप्तान सिंह, वरिष्ठ वर्ग अनुदेशिका रंजना शर्मा, मोहन शर्मा, रविन्द्र सिंह, संजय भारद्वाज, दिनेश गुप्ता व संदीप मौजूद रहे।

Comments