घर बैठे ही लोगों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ ऑनलाईन मिल रहा है : अशोक कुच्छल
BOL PANIPAT , 19 जनवरी। शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रात: समालखा के माता पुली रोड़ पर स्थित राजकीय स्कूल में पहुंची जिसमें नगरपालिका के अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संकल्प शपथ दिलवाई और सम्बोधित भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज घर बैठे ही लोगों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ ऑनलाईन मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाएं आमजन के द्वार तक ही पहुंच रही हैं।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल और हर घर नल पहुंचाने की मुहिम के तहत प्रत्येक घर को जोडक़र स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गरीब और जरूरतमंद परिवार के लिए आशा की किरण बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सिरमोर बनाने का जो सपना देखा है हम सबको चाहिए कि हम सब उसमें सहयोग करें। यह यात्रा योजनाओं को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर पहुंच रही है जिसमें योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का भी अवलोकन किया और उज्जवला योजना के तहत गैस क् नै क् शन भी वितरित किए। इस मौके पर जिला परिषद की अध्यक्ष ज्योति शर्मा, एसडीएम अमित कुमार, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुशील जिंदल व विभिन्न पार्षद भी उपस्थित रहे।

Comments