Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिले को हरा भरा बनाने को लेकर बड़े स्तर पर किया जाएगा पौधारोपण: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 27, 2025 Tags: , , , ,

अतिरिक्त उपायुक्त ने कोर कमेटी और धार्मिक व्यापारिक संस्थाओं के लोगों से की बैठक

BOL PANIPAT , 27 जून। बगैर जन भागीदारी के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। इसको लेकर मजबूत संकल्पों के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने शुक्रवार को कैंप ऑफिस में कोर कमेटी के सदस्यो  के साथ आयोजित बैठक में कही। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कमेटी के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया।

  बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक योजना नहीं, बल्कि जन भागीदारी से संचालित होने वाला एक जन अभियान है। जिसमें पानीपत की ग्रीन बेल्ट्स के साथ-साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, फैक्ट्रियों और अन्य संस्थानों में भी पौधारोपण किया जाएगा।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पौधारोपण करने के लिए नागरिकों को  उनके घरों, मोहल्लों और निजी स्थलों पर पौधे लगाने के लिए नि:शुल्क पौधे प्रदान किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर व्यक्ति को पर्यावरण सुधार की इस मुहिम से जोडऩा है।

  अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस अभियान के सुचारू संचालन के लिए जल टैंकर, पौधों की ट्रॉलियां, खाद और अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि शहर में प्रतिदिन जल टैंकरों के माध्यम से जल वितरित करने की क्षमता प्रशासन के पास उपलब्ध है, जिससे पौधों की सिंचाई की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

    इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट ने बताया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ साथ सभी पार्षदो, सामाजिक धार्मिक एवं व्यापारिक  संगठनों, रेजड़िेंट वेलफेयर एसोसिएशनों को इस कार्यक्रम से जोडक़र उनकी भागीदारी से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

    इस मौके पर कोर टीम सदस्य सुनील कौशिक, बृजमोहन, पवन अरोड़ा, इरफान  ने भी अपने अपने विचार रखे। अंत मे पर्यावरणविद बैठक में नितिन अरोड़ा, मुकेश और हरिओम तायल ने जिले के सभी नागरिकों, संस्थानों एवं संगठनों से आग्रह किया कि वे इस सराहनीय प्रयास में भाग लें और पानीपत को एक हराभरा, स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर  कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत, संदीप कोर टीम सदस्य वेदान्त चावला, अनिल शर्मा, मंथन शर्मा, संदीप कपूर, नरेश, निरंजन सिंगला आदि उपस्थित रहे।

Comments