Wednesday, June 24, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा में 31 जुलाई तक चलेगा स्टॉप डायरिया अभियान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 18, 2025 Tags: , , , , ,

-स्टॉप डायरिया अभियान के शुभारंभ पर डायरिया से बचाव व रोकथाम की जानकारी देगी जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम

BOL PANIPAT , 18 जून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जून से जिलेभर में स्टॉप डायरिया अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान आगामी 31 जुलाई तक चलेगा। उपायुक्त डाक्टर वीरेदंर कुमार दहिया की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजय पाल मलिक इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

       डॉ. मलिक ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आशा वर्कर घर-घर जाकर प्रत्येक बच्चे को 2 ओआरएस के पैकेट और 14 जिंक की गोलियाँ वितरित करेंगी। साथ ही स्कूलों में स्कूल हेल्थ टीम द्वारा बच्चों को हैंड वॉशिंग की विधि और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और डायरिया से बच सकें।

पानीपत जिला में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 1 लाख 44 हजार 726 बच्चों को ओआरएस व जिंक प्रदान किया जाएगा। स्कूलों के 1 जुलाई से खुलने की संभावना है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का प्रयास रहेगा कि उसी दिन से बच्चों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा सके।

       डॉ.विजयपाल मलिक ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने दें, बच्चों को गर्मी से बचाएं और बीमारी की स्थिति में निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य जाएं।

      यह अभियान न केवल बच्चों को डायरिया से बचाने का एक सशक्त प्रयास है, बल्कि पूरे समुदाय को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की सकारात्मक पहल भी है। डीसी ने निर्देश कि आगनवाडी कार्यकत्र्ता, आशा कार्यकत्र्ता, एएन एम, इस अभियान में सहयोग करे तथा जिला शिक्षा अधिकारी को कहाकि वह स्कूली बच्चों से जागरूकता रैली निकाले, इस मौके पर एडीसी डा. पंकज यादव, नोडल अधिकारी डॉ नवनीत भी उपस्थित रहे।

Comments