हरियाणा योग आयोग की प्रदर्शनी में लोगों ने ली योग से जुड़ी जानकारी
हैल्थ कैम्प में 50 लोगों ने करवाया मेडिकल चेकअप
BOL PANIPAT , 21 जून। राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम में आयुष विभाग, जिला प्रशासन और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त प्रयास से हरियाणा योग आयोग की उत्कृष्ठï उपलब्धियों को लेकर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने हिस्सा लिया व उपलब्धियों से सम्बंधित जानकारी ली। इस अवसर पर एक मेडिकल हैल्थ चैकअप कैम्प का भी आयोजन किया गया।
सिविल अस्पताल के डॉ. निशांत ने बताया कि हैल्थ चेकअप के प्रति लोगों में भारी उत्साह था। इस मौके पर 50 के करीब लोगों ने बीपी, शुगर व अन्य बिमारियों के टैस्ट करवाएं। इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, इंस्पैक्टर जनरल आईटीबीपी ईश्वर सिंह दुहन, प्रियंका व बड़ी संख्या में योग सहायक मौजूद रहे।

Comments