Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विशेष प्रचार अभियान के दौरान ग्राम वासियों को दी गई सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 11, 2024 Tags: , , ,

-भजन पार्टियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर सरकार के जनहितैषी कार्यो का किया गया बखान

BOL PANIPAT , 11 जुलाई। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है जो कि 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के निर्देशानुसार एक माह तक चलने वाले विशेष प्रचार अभियान में जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को कवर करते हुए आमजन को हरियाणवी लोक शैली में सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय बिढान ने बताया कि विभाग की ओर से विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जिला के सभी खंडों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागीय व सूचीबद्ध भजन पाॢटयों द्वारा रोजाना एक गांव में प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हर रोज होने वाले जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं व योजनाओं के साथ ही जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विशेष प्रचार अभियान के तहत श्रीपाल एण्ड पार्टी व थियेटर आर्ट ग्रुप ड्रामा पार्टी(प्रवेश कुमार) ने गांव कालखा व शिमला-मौलाना में कार्यक्रम देकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया।

Comments