अधिकारियों की रुचि से ही होगा लोगों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त: डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र
-सोमवार को समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 32 समस्याएं पहुंची, उपायुक्त ने हर समस्या के समाधान के दिए निर्देश
-समाधान शिविर में ज्यादा समस्याएं फैमिली आईडी पुलिस विभाग से जुड़ी हुई प्राप्त हुई
BOL PANIPAT, 16, जून। हरियाणा सरकार के बड़े कर्यक्रम के तहत जिले व उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो दिन आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का अधिकारियों द्वारा रूचिपूर्वक समाधान किया जाता है। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस निर्णय लें। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समय दें। जब तक अधिकारी रुचि नहीं लेंगे समस्याओं का समाधान कैसे होगा। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान करने को लेकर रुचि लेने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जो समस्याएं समाधान शिविर में पहुंच रही है उनमें इस मुहिम का साफ असर दिखाई पड़ रहा है व इसमें प्रशासन को अच्छी खासी सफलता मिल रही है। नागरिक समाधान शिविर में नि:संकोच होकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं व उनका समाधान करवा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरे दो घंटे समर्पित भाव से देते हैं। नागरिकों को भी अधिकारियों के सम्पर्ण व प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए।
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता समाधान शिविर में व्यक्तिगत रूचि लेकर इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आम जन की समस्याओं का समाधान हो रहा है उससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तनकारी बदलाव की झलक साफ दिखाई पड़ रही है।
जनता समाधान शिविर में निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय व नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि अधिकारियों को शिविर में रूचि लेनी होगी तभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा समय देने के अधिकारियों को निर्देश दिये। सोमवार को जनता समाधान शिविर में जिले के नागरिकों ने पैंशन, फैमिली आईडी में इनकम कम करवाने, आधारकार्ड व पुलिस विभाग से जुड़ी 32 समस्याएं दी।उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी नरेश वास छाजपुर ने सोलर पैनल में सब्सिडी दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्रवाई करने की निर्देश दिए। प्रार्थी साहिल वासी तहसील कैंप ने गली से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए। प्रार्थी सुमन वासी जलमाना ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। उन्होंने प्रशासन से अपनी स्थिति भी बताई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए।
एक अन्य प्रार्थी नरेश ने उनके कटे हुए राशन कार्ड को फिर से शुरू करवाने का अनुरोध किया उन्होंने अपनी स्थिति भी कार्ड बनवाने को लेकर स्पष्ट की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। शिविर में और भी कई अन्य विभाग भागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त डॉक्टर संजय, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीआरओ रण विजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीईओ कंचन लता, पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स, डिप्टी सीएमओ दिव्य साहनी, एलडीएम राजकुमार, कृषि विभाग से एडीओ नेहा, खेल प्रशिक्षक सुषमा, पुलिस कैप्लेंड अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से संजीव शर्मा व जौगिन्द्र मौजूद रहे।

Comments