पाइट की टीम बनी आइमा चैंपियन.
-चारों छात्र-छात्राओं का कॉलेज में सम्मान किया गया
BOL PANIPAT : समालखा – पाइट कॉलेज ने लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (आइमा) की ओर से आयोजित स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स जीत ली है। दो छात्राओं व दो छात्रों की टीम फाइनल में पहुंची। देशभर की 800 टीमों को पीछे छोड़ते हुए टीम चैंपियन बनी। बिजनेस सिमूलेशन गेम में पाइट की टीम ने बताया था कि किस तरह एक कंपनी को चलाया जाना और कैसे ज्यादा लाभ कमाया जा सकता है।
पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि बिज लैब में बच्चे अपनी वर्चुअल कंपनी बना सकते हैं। स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए आइमा बिजनेस गेम कराती है। बच्चों को प्रेरित किया जाता है। पाइट में एमबीए के विक्रम सिंह, पीयूष गोयल, पिंकी व श्रुति गोयल ने कंपनी का ऐसा मॉडल खड़ा, जिसमें उन्हें एक साल में वर्चुअल 48 लाख का मुनाफा हुआ। दूसरे स्थान पर रही कंपनी से पाइट की कंपनी का मुनाफा 12 लाख अधिक था। सामाजिक जिम्मेदारी को भी बखूबी यहां निभाया गया एमबीए विभाग के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी टीम चैंपियन बनी थी। इस प्रतिस्पर्धा से बच्चों में अपनी कंपनी खड़ी करने का जज्बा आता है। सम्मान कार्यक्रम में चेयरमैन हरिओम तायल व एमबीए विभाग से डॉ.अमित सिंगला भी मौजूद रहे।

Comments