भव्य रूप से सम्पन्न हुआ नेल आर्ट इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित नेल आर्ट इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा, “आज के युग में कौशल का होना समय की मांग है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है ताकि छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकें। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक सफल कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अधिक से अधिक कौशल-आधारित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।और कहा कि आई.बी. कॉलेज अपने छात्रों को कौशल सीखने का ऐसा अवसर इंटर्नशिप के माध्यम से प्रदान कर रहा है, जिससे छात्रों को कॉलेज से बाहर कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है। प्राचार्या ने सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सशक्त आधार प्रदान किया है।

Comments