सेल्ज ऑफिसर की रिक्तियों बारे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 8 सितम्बर को
BOL PANIPAT : 6 सितम्बर। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार विभाग में यस बैंक विद टाइम्सपरो, मोहन एस्टेट न्यू दिल्ली द्वारा सेल्ज ऑफिसर की रिक्तियों बारे एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले प्रार्थी 8 सितम्बर शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर- 420 में पंहुचकर प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा की शैक्षणिक योग्यता, 10वीं, 12वीं व स्नातक में 45 प्रतिशत व उम्र 26 वर्ष 6 महीने से कम होनी चाहिए।

Comments