Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी कॉलेज में किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत द्वारा शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। नीरज कुमार की अध्यक्षता में इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।  इस ड्राइव में बॉर्गवर्नर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, एशियन पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा, ऑल कार्गो सप्लाई चेन, अलवर ,महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज डिवीजन को मिलाकर कुल चार कंपनियों ने भाग लिया और जूम ऐप के माध्यम से सभी छात्रों का साक्षात्कार लिया। इस ड्राइव में कुल 82 छात्रों ने भाग लिया।  कंपनी ने 82 छात्रों में से कुल 16 छात्रों को जॉब के लिए उपयुक्त पाया। चेयरमैन गौरव जैन  और डीन नीरज कुमार ने सभी चुने हुए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया की पीकेजी कॉलेज बेरोजगारी मिटने में अहम भूमिका निभा रहा है इसीलिए हर सप्ताह कॉलेज द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है ताकि कोई भी योग्य छात्र नौकरी से वंचित न रहे।

Comments