Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पूर्व उत्तीर्ण छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर इकाई, मेधा फाउंडेशन एवं आई.सी.आई.सी.आई.लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सभी विषयों के पूर्व उत्तीर्ण छात्रों के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें दो विद्यार्थियों का लगभग 3 लाख के सालाना पैकेज पर  चयन हुआ। इस ड्राइव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, प्रबंधक समिति से महासचिव एल.एन मिगलानी, रोहित सोंधी (चीफ मैनेजर, आई.सी.आई.सी.आई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस), मनीष कुमार ( ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर, आई.सी.आई.सी.आई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस),  डॉ. अर्पणा गर्ग (संयोजिका, प्लेसमेंट एवं करियर इकाई) एवं मेधा फाउंडेशन से शाहिद द्वारा कंपनी प्रतिनिधियों को तुलसी का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। मंच का संचालन प्रो. खुशबू द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक छात्र पढाई करने के बाद तुरंत नौकरी प्राप्त करना चाहता है, जॉब प्राप्त करने की इस प्रक्रिया में कैम्पस प्लेसमेंट एक बहुत ही अहम भूमिका निभाता है, जिसके माध्यम से छात्रों को शीघ्र ही जॉब प्राप्त हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा अवस्था में ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहिए और अपना सौ फीसदी देना चाहिए क्योंकि काम में ईमानदारी और योग्यता से ही तरक्की संभव है। ईमानदारी और योग्यता ही एक व्यक्ति की तरक्की का मार्ग साफ करती है। ये गुण उसे समर्पित, संवेदनशील, और प्रोफेशनल बनाते हैं, जो अपने काम में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम करते हैं। इस अवसर पर  महाविद्यालय के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने कहा कि विद्यार्थी लगातार अपने आप को अपग्रेड करते रहे और अपनी प्रतिभा को निखारने में जुट जाएं। इस अवसर पर करियर एवं प्लेसमेंट इकाई की ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि शिक्षा जगत और कॉर्पोरेट जगत के बीच दूरी और विद्यार्थियों के शुरुआती संघर्ष को कम करने के लिए इस ऑफलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में आई.सी.आई.सी.आई.लोम्बार्डकंपनी से आए प्रतिनिधियों ने ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार द्वारा विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित विद्यार्थी काफी खुश और उत्साहित नजर आए और उन्होंने कॉलेज प्रबंधन का धन्यवाद भी किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में प्रो. खुशबू, प्रो. निशा गुप्ता, मेधा फाउंडेशन से शाहिद का अहम योगदान रहा।

Comments