Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए एक ‘हेयर डू’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 22, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में कौशल विकास केंद्र द्वारा “ब्यूटी एंड वेलनेस” कोर्स के विद्यार्थियों के लिए एक ‘हेयर डू’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उनके कौशल को निखारना था । कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यों की प्रशंसा की और उनके प्रयासों को सराहा एवं उनको भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने व कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज में कई स्किल-बेस्ड इंटर्नशिप भी चल रही जैसे कटिंग, टेलरिंग और सरफेस आर्नामेंटेशन, कुकिंग व बेकिंग, इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स | इस अवसर पर कौशल विकास केंद्र के संयोजक अजयपाल सिंह ने भी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करती हैं व भविष्य में भी छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया

प्रतियोगिता का आयोजन कौशल समन्वयक शालू और प्राची द्वारा किया गया। इस गतिविधि में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्टता से सभी को प्रभावित किया उन्होंने न सिर्फ हेयर स्टाइलिंग के नए-नए तरीकों को सीखा, बल्कि आत्मविश्वास और रचनात्मकता में भी वृद्धि की। प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल डॉ. चेतना नरूला व कौशल समन्वयक शालू एवं मिस प्राची द्वारा किया गया, बीए सेकंड वर्ष वर्ष की छात्रा तानिया व नैन्सी बी.एस.सी सेकंड वर्ष प्रथम स्थान पर , बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तन्नु व स्वीटी द्वितीय स्थान पर एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया व शिल्पी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

Comments