Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


‘नेशनल गर्ल चाइल्ड दिवस’ पर जी.डी.गोयंका में किया पौधारोपण.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड दिवस’ के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन व डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को जीवन में पौधों व पेड़ों के महत्व को बताया और उनकी रक्षा करके पर्यावरण को शुद्ध बनाने में योगदान देने की शपथ दिलवाई। प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने छात्रों को पेड़ पौधों के साथ मनुष्य जीवन कैसे जुड़ा है, इससे अवगत कराया कि जैसे छोटे बच्चों के पालन पोषण में हम मेहनत करते हैं उतनी ही मेहनत पेड़ पौधों के लिए करनी चाहिए ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे । 

Comments