आई.बी.एल पब्लिक स्कूल के सभागार में साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
BOL PANIPAT : आई. बी. एल पब्लिक स्कूल के सभागार में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग की अनुमति से Legal Awareness कार्यशाला , साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित किया गया। यह वर्कशाप कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए थी। इस कार्यक्रम में पानीपत में स्थित Geeta Institute of Law की प्रेरणा डावर ने बच्चों को Legal Awareness में बच्चों के अधिकारों, मौलिक अधिकारों तथा संविधान में दिए गए कानूनों के बारे में अवगत करवाया उन्होंने ने यह भी बताया कि कौन से अपराध के लिए कौन सा दंड दिया जा सकता है, उत्पादक,व्यापारी तथा उपभोक्ता अपने मौलिक अधिकारों का उपयोग कब और कैसे कर सकता है । उन्होंने एडवाइजर तथा एडवोकेट के अंतर को समझाया तथा DLSA (District Legal Service Authority) के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी रुचि के अनुसार अपना करियर चुनना चाहिए न कि अपने माता-पिता या अपने भाई-बंधु के अनुसार। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करना था। कार्यशाला में उन्होंने साइबर अपराध, फिशिंग, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की सावधानियां, और डेटा प्राइवेसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग के अथक प्रयासों के कारण ऐसी वर्कशॉप का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा ताकि विद्यार्थी अपने करियर को लेकर किसी प्रकार के मतभेद में ना पड़े । उन्होंने कहा कि इस तरह की वर्कशाप बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने में कामगार सिद्ध होगी।

Comments