Thursday, September 24, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 25 सितंबर को शिवाजी स्टेडियम में

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2026 Tags: , , , , ,

19 से 28 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र जरूरी

BOL PANIPAT , 24 सितंबर। खेल विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर को शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो हॉल में प्रात: 9 बजे से किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 9 से 14 वर्ष, 15 से 18 वर्ष तथा 19 से 28 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर तथा रिदमिक पेयर स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। खेल विभाग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों को भी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया है।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाडिय़ों को योगासन खेल के प्रति प्रोत्साहित करना तथा जिला स्तर पर प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध करवाना है।

Comments


Leave a Reply