Saturday, August 29, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाडी ने ओपन स्टेट चैंपियनशिप में हैमर थ्रो में झटका मैडल  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 29, 2026 Tags: , , , ,

खिलाड़ी का नार्थ जोन टूर्नामेंट के लिए भी हुआ चयन 

कॉलेज के खिलाड़ियों ने खेलों में कॉलेज को प्रदेश में नयी बुलंदियों पर पहुंचाया है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT : 29 अगस्त, पानीपत.    एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के बीए प्रथम वर्ष के खिलाड़ी वासु ने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ओपन स्टेट चैंपियनशिप में 61 मीटर हैमर थ्रो फेंक कर रजत पदक पर कब्ज़ा किया और कॉलेज एवं प्रदेश का नाम रोशन किया । इस उपलब्धि से वासु का चयन नार्थ जोन टूर्नामेंट के लिए भी हो गया है जो अगले माह देहरादून में होने जा रही है । वासु की उपलब्धि इसलिए भी मायने रखती है क्यूंकि उसका सम्बन्ध एक साधारण परिवार से है । बासु के पिता एक बस ड्राईवर और उनकी माता एक गृहणी है और वासु उनका इकलौता पुत्र है । विदित रहे कि इससे पहले भी वासु जिला और राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करके मेडल्स जीत चुका है । वासु कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की अनेक प्रतिस्पर्धाओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है । कॉलेज पहुँचने पर वासु का स्वागत अनूप कुमार प्रधान श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत, सतीश चंद्रा चेयरमैन एसडीवीएम हुडा, कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, माधव गुप्ता, केशव गुप्ता, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो नीलम, प्रो पूजा रानी और अन्य प्राध्यापकों ने किया । इतने बड़े टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल करना अपने आप में एक विलक्षण उपलब्धि है और यह कॉलेज के लिए फक्र का विषय है ।   

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने अपने सन्देश में वासु को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज के युवा किसी से भी कम नहीं है वासु ने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर अपनी कामयाबी का सफ़र शुरू कर दिया है जिस पर कॉलेज को नाज़ है वासु का पदक समाज में हैमर थ्रो के खेल को और अधिक स्थापित करेगा तथा कॉलेज प्रशासन ऐसे खिलाडियों का सैदेव हौंसला बढाता रहेगा तथा उन्हें हर मुमकिन सुविधा प्रदान करता रहेगा

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणापूर्ण शब्दों में वासु प्रशंसा करते हुए कहा कि इस छात्र की उपलब्धियां कॉलेज और पूरे प्रदेश के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे न सिर्फ वासु का आत्मविश्वास बढेगा बल्कि इससे दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिलेगी इस अपलब्धि को पाने के लिए इस खिलाड़ी ने कितनी मेहनत की होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है वासु ने साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन का कोई भी अन्य विकल्प नहीं है कॉलेज को ऐसे खिलाडियों पर गर्व है तथा भविष्य में भी कॉलेज इन्हें हर प्रकार कि सुविधाए देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आये और ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को साबित और स्थापित कर सके

डॉ सुशीला बेनीवाल ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा कि वासु ने पूर्व में कई कीर्तिमान बनाए है वासु ने नार्थ जोन चैंपियनशिप में चयनित होकर कॉलेज और जिले का मान बढाया है यह खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुका है                         

इस अवसर पर स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे   

Comments


Leave a Reply