Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 26, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक छात्रों ने हिस्सा  लिया। कार्यक्रम का आगाज़ एक मधुर शब्द द्वारा पॉंच प्यारों का स्वागत किया गया। विद्यालय के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग, उपप्रधानाचार्य मीना तनेजा व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा जी ने चार साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 कार्यक्रम में कक्षा दूसरी  के भवनीत  द्वारा चौपाई साहिब  का पाठ सिमरन किया गया। स्कूल की शिक्षिका जसविंदर जी द्वारा चार साहिबजादों की कहानी से अवगत करवाया कि उन्होंने कैसे अपने देश और धर्म के लिए हँस कर  मौत को गले लगा लिया। कक्षा पांचवीं के आशीष व देवयांश द्वारा बहुत ही मधुर शब्द कीर्तन का सिमरन किया गया। कक्षा पॉंचवी व छटी के छात्रों द्वारा एक लघु नाटिका पेश की गई। अगमप्रीत व एवं हरप्रीत द्वारा अखाड़ा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की शिक्षिका रमा द्वारा बहुत ही मधुर शब्द प्रस्तुत किया गया।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि  हर बच्चे में त्याग और बलिदान की भावना होनी चाहिए। इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों द्वारा बच्चों में ऐसी भावना का विकास होता हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

मंच संचालन महक ने किया।

Comments