Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रहे खिलाड़ी 31 अगस्त तक करें आवेदन: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at August 26, 2022 Tags: , , , , ,

– खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा छात्रवृत्ति के लिए आमंत्रित किए गए थे आवेदन पत्र

BOL PANIPAT , 26 अगस्त। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों के आधार पर पात्र खिलाडिय़ों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाने वाले जिला के खिलाड़ी 31 अगस्त तक अपना आवेदन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में जमा करवा सकते हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि निर्धारित तिथि तक यदि किसी कारणवश जिला का कोई खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र जमा नहीं करवा सका तो वह अब आगामी 31 अगस्त तक शिवाजी स्टेडियम में स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र का नमूना, पात्रता व अन्य शर्तें विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन  पर उपलब्ध है। खिलाडी आवेदन पत्र के साथ खेल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की प्रतियां और नशीले पदार्थों एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त न होने के संबंध में शपथ पत्र साथ लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि देरी से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Comments