सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र में रुके मुख्यमंत्री मनोहरलाल और गडकरी
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी थे साथ
BOL PANIPAT, 20 जून। सोनीपत से करनाल एक सडक़ मार्ग का शिलान्यास करने जाते समय मुख्यमंत्री मनोहरलाल और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक पानीपत जिले के पट्ïटीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केन्द्र में रुके और वहां के प्रकल्पों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा, गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी व पानीपत की भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहे।
सेवा साधना केन्द्र के संरक्षक पवन जिंदल ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं अन्य का केन्द्र में पंहुचने पर स्वागत किया। समाजसेवी एवं उद्योगपति पवन जिंदल ने मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य लोगों को केन्द्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और परिसर का अवलोकन करवाया। इस दौरान पवन जिंदल ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष ग्राम विकास की परिकल्पना प्रस्तुत करते हुए आसपास के गांवों की कुछ समस्याओं बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान पवन जिंदल ने उन्हेें बताया कि केन्द्र में ना केवल ऑर्गेनिक खेती की जा रही है बल्कि खेती में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां का मशरूम उत्पादन केन्द्र देश का सबसे बड़ा केन्द्र है। शिमला मिर्च की खेती में भी इस केन्द्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि केन्द्र में गौशाला भी स्थापित की गई है।

Comments