Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पी एम विश्वकर्मा योजना से गरीब आदमी को मिलेगा स्वाभिलंबन : गजेंद्र सलूजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 2, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 2 जनवरी , पी एम विश्वकर्मा सम्मान योजना लागू कर प्रधान मंत्री मोदी ने अंतोदय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। प्रधान मोदी की सोच है की गरीब से गरीब आदमी को सक्षम बनाया जाए उसी दिशा में एक कदम है पी एम विश्वकर्मा सम्मान योजना। इसका अधिक से अधिक पात्र लोग लाभ उठा सके इस लिए घर घर जाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाए। ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने अपने सनौली रोड़ स्थित कार्यालय पर समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक के दौरान कही।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की पी एम विश्वकर्मा योजना से गरीब आदमी को स्वाभिलंबन मिलेगा जिस से गरीब आदमी को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलेगा।
गजेंद्र सलूजा ने आगे कहा की पी एम विश्वकर्मा सम्मान योजना से कोई भी हुनरमंद अब बेरोजगार नही रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से संपूर्ण बाल्मिकी समाज उद्धार समिति प्रदेश अध्यक्ष रोशन बिदलान, भाजपा जिलामीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, सरपंच अदियाना प्रवीण कुमार,भाजपा अनुसूचित मोर्चा ज़िला महामंत्री रविंद्र तुषामद अट्टावला,जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा अनिल खत्री, अंबेडकर समिति अध्यक्ष संजय चहल तथा कबीर पंथी समाज के उपाध्यक्ष सुभाष कबीर पंथी मौजूद रहे।

Comments