पुलिस ने होटलों की चेकिंग कर दी हिदायत. अवैध गतिविधियां पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई.
BOL PANIPAT : 11 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी व समालखा चौकी इंचार्ज ने अपने क्षेत्राधिकार में पुलिस टीम के साथ शनिवार को विभिन्न होटलों की गहनता से चेकिंग की। इस दौरान होटल परिसर की चेकिंग करने साथ ही वहा काम करने वाले स्टाफ के सदस्यों के रिकार्ड को जांचा। इसके साथ ही होटल के रिकार्ड रजिस्टर को चेक किया गया। पुलिस द्वारा यह कदम अवैध गतिविधियों व अपराधों को रोकने के लिए उठाया गया है।
पुलिस द्वारा इस दौरान होटल संचालकों को विशेष रूप से हिदायत दी की वे बगैर आईडी प्रूफ के किसी को कमरा न दें। आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी जमा करवाएं और उसका पूरा विवरण होटल के रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज करें। होटल में अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगे हों। जो 24 घंटे चालू हालत में होने चाहिए। संदिग्ध नजर आने पर तुरंत पुलिस को कॉल कर उसकी सूचना दे। बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को होटल में काम पर न रखे। कमरों व स्टाफ की नियमित जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि होटल में कोई अवैध कार्य न हो रहा हो। पुलिस टीम ने समालखा चौकी क्षेत्र में 8 व थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में 4 होटलों की चेकिंग की। पुलिस ने स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि यदि किसी होटल में अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित होटल के संचालक व मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि होटल में बिना आईडी के लोग रुक जाते हैं। कई बार असामाजिक तत्व इसका गलत फायदा उठा जाते हैं। वे किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। इसके बाद होटल संचालक और स्टाफ पर कार्रवाई की जाती है। वे इसको गंभीरता के साथ लें और हर आने वाले वाले के आईडी प्रूफ जरूर लें।

Comments