Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जून 2023, गांव चुलकाना में लकिसर बाबा के गेट पर अगस्त 2020 में गांव निवासी युवक पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपियों को शुक्रवार साय सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि वारदात के नौ आरोपी सरगना रवि उर्फ कमांडों, कृष्ण, मोहित, विशाल, अंकुश, कुलदीप, साहिल, मोहित उर्फ चुड़िया निवासी चुलाकाना व दीपक निवासी समालखा को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक, तीन देसी पिस्तौल व लाठी डंडें बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी रिंकू निवासी चुलकाना, विशाल उर्फ कागा निवासी जलमाना व अन्य दो साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम आरोपी रिंकू व विशाल की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम को शुक्रवार देर साय समालखा अड्डे पर दोनों आरोपियों के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली। सीआईए थ्री टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियो को काबू करने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने उत्तराखंड के हरिद्वार व ऋषिकेश में छूपकर फरार काटी। गहनता से पूछताछ करने व वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। थाना समालखा में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग हत्या का एक-एक मामला दर्ज है। आरोपी रिंकू को हत्या के उक्त मामले में आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। आरोपी वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान पैराल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद गत जनवरी में बेल पर जेल से बाहर आया था। वही आरोपी विशाल उर्फ कागा वर्ष 2021 में बेल पर जेल से बाहर आया था।

यह है मामला
थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी आदेश पुत्र दिलबाग सिंह ने 28 अगस्त 2020 को शिकायत देकर बताया था कि वह गांव में बाबा लकिसर पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। मंदिर के गेट पर पहुंचा तो रवि उर्फ कमांडों, कृष्ण उर्फ गाठा, रोहित पुत्र रमेश, रिंका पुत्र सतीश, प्रदीप पुत्र रामफल, सचिन पुत्र नगदा, बल्ला पुत्र नेशा, विशाल उर्फ लिसर पुत्र नेशी, मोहित, विशाल उर्फ कागा, अंकशु उर्फ बंटी, डोला व इनके कई साथी बाइकों पर सवार होकर आए और उसके उपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। आरोपी फायरिंग करते हुए घर में घूस गए। उसके माता पिता ने शौर मचाकर उसका बचाव किया। आरोपी जानलेवा हमला कर जांन से मारने की धमकी देकर बाइकों सहित मौके से फरार हो गए। आदेश कि शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments