Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार.वारदात में प्रयुक्त दो डंडे व बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 जुलाई 2025, भादौड़ बिंझोल मोड़ पर युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपियों को थाना इसराना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भादौड़ गांव निवासी संजय व सुनील उर्फ शीला के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोट मारने की उक्त वारदात को अंजान देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने जमीन का लेकर पहले हुई कहासुनी की रंजिश रखकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे व बाइक बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना इसराना में भादौड़ गांव निवासी नफे सिंह पुत्र उमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह देवगिरी फैक्टरी में हेल्पर काम करता है। उसका जमीन को लेकर भाई ईश्वर व चाचा जय सिंह के साथ विवाद चल रहा है। उसने माननीय न्यायालय में मामला डाला हुआ है। 20 जून को शाम करीब 9:40 बजे वह बाइक से फैक्टरी में जाने के लिए निकला तो संजय, युनिक ईश्वर, वेदप्रकाश, सुनील, प्रदीप व उसका छोटे भाई ने रास्ता रोक बाइक को रूकवा लिया। उसे मुकदमा डालने का मजा चखाने की धमकी देते हुए आरोपी संजय व युनिक ने लाठी व रॉड से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गया अन्य आरोपियों से लात घूस्सों से पिटाई की। चोट मारकर आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसको पत्नी व बेटे ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। सिविल अस्पताल में रात करीब 10:30 बजे संजय, वेद प्रकाश, प्रदीप व उसका छोटा भाई लाठी डंडों से लैस होकर आए और धमकी दी कि मेडिकल कराया तो जांन से मार देगे।
थाना इसराना में नफे सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments