अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान. रात्रि में चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की विशेष नजर.
40 स्थानों पर नाकाबंदी कर 1140 वाहनों को चेक कर 19 वाहनों के किये चालान
सेक्टर 13/17 में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया
40 अजनबियों के पर्चा अजनबी भी जारी किए गए।
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2023,पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल IPS के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत IPS के मार्गदर्शन मे जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक स्पेशल चेकिंग “नाइट डोमिनेशन” अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिला पुलिस द्वारा 40 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी कर आने जाने वाले संद्विग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच की। साथ ही 42 पेट्रोलिंग पार्टी व 30 पैदल गश्त पार्टी विभिन्न स्थानों पर नाइट डोमिनेशन के दौरान गश्त करती रही। नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस की 40 प्रतिशत फोर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी व चेकिंग की गई।

सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व थाना/चौकी में तैनात फोर्स अपने-अपने क्षेत्र मे रात्रि गश्त,पैदल गश्त व नाकाबंदी के दौरान मौजूद रही। बिना वजह बाहर घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इस दौरान संदिग्ध व्याक्तियों, वाहनों तथा दुश्चरित्र व्याक्तियों, हिस्ट्रीशीटर आदि को भी चैक किया गया। बस अड्डा, धर्मशालाओं, होटलों, बाजार इत्यादी स्थानों की भी चेकिंग की गई।
इस दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 152 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक करने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर कुल 1140 वाहनों को चेक किया गया। नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 19 वाहनों के चालान किये गए। इस दौरान 40 अजनबियों के पर्चा अजनबी भी जारी किए गए। वही सीआईए-वन की टीम ने सेक्टर 13/17 में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि नाइट डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। नाइट डोमिनेशन करने पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों में इस बात का भय भी बनता है। ताकि वह कोई गलत काम न करें। जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी।

Comments