चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूण तरिके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध : 550 जवानों को किया तैनात।
-निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता, निर्भीक होकर करे अपने मत का प्रयोग : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।
BOL PANIPAT : 18 जून 2022, नगर पालिका समालखा के 19 जून को होने वाले चुनाव को लेकर जिला पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि 2 डीएसपी सहित जिला पुलिस के 550 जवान व अधिकारी समालखा नगर पालिका के चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। उन्होने बताया कि समालखा नगर पालिका चुनाव में कुल 17 वार्डो में 34 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इनमें से एक बूथ संवेदनशील व 20 बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। सवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। समालखा शहर सहित आसपास के मार्गो पर 10 जगह पुलिस के नाके लगाए गए है। नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्तियों को बारिकी से चैक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला में स्थाई 12 नाकों पर भी गहनता से चैकिंग की जा रही है, साथ ही संद्विग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। 7 पेट्रोलिंग पार्टी लगातर क्षेत्र में गश्त कर रही है। वही 2 रिजर्व कंपनी तैयार कर तैनात की गई है, जो किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उक्त स्थान पर रिपोर्ट कर स्थिति को संभालेंगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त पेट्रोलिंग पार्टी के अलावा सभी पर्यवेक्षण अधिकारी व सीआईए की टीमें भी लगातार पेट्रोलिंग पर रहेगी। इसके अलावा वाटर कैनन, वज्रा तथा टीयर गैस का बंदोबस्त किया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव को लेकर सुरक्षा प्रबंधों के बारे में पहले ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर झगड़ा करने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी अगर किसी भी पोलिंग बूथ पर कोई भी व्यक्ति झगड़ा करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ बिना देरी के मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि निडर होकर मतदान करे। मतदान करते समय किसी भी प्रकार का झगड़ा ना करें अपने शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

Comments