Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 7 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 72 हजार 300 रूपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 अप्रैल : आठ मरला चौकी पुलिस ने गोहाना रोड पर शुगर मील के पास स्थित जन्नत होटल के कमरे में जूआ खेल रहे 7 युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के पत्ते व दाव पर लगी 72 हजार 300 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई सुनील ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाइवाली सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत आठ मरला चौकी पुलिस की एक टीम सोमवार रात को गश्त के दौरान गोहाना रोड पर फ्लाई ओवर पूल के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की राज नगर निवासी प्रिंस और सोनू अन्य कई युवकों के साथ शुगर मील के पास स्थित होटल जन्नत के कमरे में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर होटल में पहुंची। होटल में कमरें के पास जाकर देखा दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था। अंदर से एक युवक की आवाज सुनाई दी उसकी 1000 रूपए की चाल, दूसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 1500 रूपए की चाल। तीसरे व चौथे की आवाज सुनाई दी उनकी दो -दो हजार की चाल। पुलिस टीम ने कमरे में दबिश दे जुआ खेल रहे 7 युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 72 हजार 300 रूपए की नकदी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राज नगर निवासी प्रिंस पुत्र रविंद्र, मनीष पुत्र अशोक, सोनू पुत्र कृष्ण और संजय कॉलोनी निवासी लक्ष्मण पुत्र कन्हैयालाल, तोषिद पुत्र जहिर, कपिल पुत्र शिव नारायण और मोतीराम कॉलोनी नूरवाला निवासी राशिद पुत्र जफर हुसैन के रूप में बताई।

इंचार्ज एएसआई सुनील ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से पांच आरोपियों प्रिंस, मनीष, सोनू, राशिद और कपिल की बेल और गई व दो आरोपी लक्ष्मण व ताषिद को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments


Leave a Reply