Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत काबड़ी गांव में पुलिस पब्लिक समन्वय बैठक का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 22, 2025 Tags: , , , , ,

-पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर दिया जोर

BOL PANIPAT : 22 सितंबर 2025, सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को काबड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस द्वारा इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने इस दौरान अपराध की रोकथाम, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। गांव में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखे।
इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को डायल 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1091, साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव खुलकर पुलिस के समक्ष रखे। उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने ग्रामीणों को समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र, गांव के गणमान्य व्यक्ति व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments