Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस द्वारा मनाया गया पुलिस उपस्थिति दिवस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 7, 2023 Tags: , , , , ,

सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों ने टीम के साथ सार्वजनिक स्थानों सहित, बाजार व कॉलोनियों में पैदल गश्त कर आमजन को दिलाया सुरक्षा का अहसास

BOL PANIPAT : 07 अप्रैल 2023, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र गुप्ता के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने आमजन में सुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पैदल गश्त निकाली। जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों ने टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में साय 5:30 बजे से 7:30 बजे तक मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्तवपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत द्वारा इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अपराध पर कारगर अंकुश लगाने हेतु एवं आमजन में सुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए लोगों से मधुर संवाद करते हुए समन्वय स्थापित किया गया, और इस दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर गहनता से जांच की गई।

पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र गुप्ता के आदेशानुसार शुक्रवार को जिला पानीपत में चलाए गए “पुलिस उपस्थिति दिवस” के तहत पानीपत पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा पैदल गश्त कर आमजन के बीच उपस्थिति दर्ज कराई गई है। पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इस प्रकार के अभियान ना सिर्फ अपराध रोकने में कारगर साबित होते है, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने में भी कारगर सिद्ध हो रहे। पुलिस द्वारा आगे भी समय समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। आमजन से अनुरोध है कि सतर्क रहकर अपने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देकर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करें।

Comments