लूट करने के 2 आरोपी गिरफ्तार. आरोपियों को लिया पुलिस रिमांड पर ।
BOL PANIPAT : आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ मोटा पुत्र करिया निवासी एकता विहार कालोनी उझा रोड पानीपत व शिवम उर्फ हाडला पुत्र मदनलाल निवासी संत नगर उझा रोड पानीपत के रूप में हुई आरोपियों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जो माननीय अदालत से आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि लूटे गए सामान की बरामदगी की जा सके ।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त है जो नशा करने के आदी है दोनो आरोपियों को घर वाले खर्च के लिए पैसे नही देते थे दोनों आरोपियों ने कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के लिए दिनांक 25.03.2025 को समय रात 8 से 9 बजे के बीच सैक्टर 25 पार्ट 2 में दैनिक भास्कर रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करके उसका पर्स, मोबाईल, एटीएम और अन्य कागजात लुटे थे
थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 26.03.25 को शिकायतकर्ता मृत्युंजय झा पुत्र नवल किशोर झा निवासी विकास नगर गली न0- 25 नजदीक दुर्गा मंदिर पानीपत ने शिकायत दी थी कि वह इंडिगो पेंट्स लिमिटेड सैक्टर-29 पार्ट-2 पानीपत में अकाउंट की नौकरी करता हैँ। दिनांक 25.03.2025 को वह कम्पनी से ड्यूटी खत्म करके अपने घर अपनी मोटरसाइकिल HR-06-AP-9945 पर सवार होकर जा रहा था करीब 08.45 के रात दैनिक भास्कर रोड पर पहुंचा तो दो नाम पता ना मालुम लड़कों ने रास्ता रोक लिया और उन्होंने पकडकर उसके साथ मारपीट की और कमीज की उपर वाले जेब से 20 हजार रुपये, Oneplus फोन, पैंट की जेब से पर्स जिसमें करीब 4 या 5 हजार रुपये , लाइसेंस, RC, आधार कार्ड, पैन कार्ड, Debit Card अन्य कागजात थे दो लडको ने जबरदस्ती मारपीट करके करिब 25 हजार रुपये लूट कर ले गए जिसकी शिकायत पर थाना सैक्टर 29 पानीपत में अभियोग दर्ज है ।

Comments