जनरेटर की बैटरी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरीशुदा 4 बैटरी बरामद.
BOL PANIPAT : 19 नवम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने सेक्टर 29 में राज ओवरसीज फैक्टरी में जनरेटर से बैटरी चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रवि पुत्र भीम सिंह निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रवि से खुलासा हुआ की वह करीब 5 महीने पहले उसी फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी के तैनात गार्ड इंद्रजीत के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। गार्ड इंद्रजीत को फसाने के लिए फैक्टरी में रखे जनरेटर से करीब 20 दिन पहले उसने रात के समय बैटरी चोरी की। पुलिस टीम ने आरोपी रवि की निशानदेही चोरी की 4 बैटरी उसके घर के बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए टू की टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मोजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की सनौली रोड पर जैन स्वीटस कार्नर के पास संदिग्ध किस्म का युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिरारक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि पुत्र भीम सिंह निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। शक के आधार पर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने 27 अक्तूबर की रात सेक्टर 29 पार्ट टू में राज ओवरसीज फैक्टरी में दो जनरेटरों से चार बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। जनरेटर से बैटरी चोरी की वारदात बारे फैक्टरी में बिजली इंचार्ज कार्यरत प्रदीप निवासी बिंझोल की शिकायत पर थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।

Comments