Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


चुलकाना चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों ने राहगिरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 मई : भीषण गर्मी के बीच चुलकाना चौकी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में बुधवार को चौकी के बाहर राहगिरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में चौकी प्रभारी व उनके स्टाफ ने राहगीरों, वाहन चालकों तथा ग्रामीणों को छबील पर मीठा पानी पिलाया। पुलिस को मीठा पानी पिलाते हुए देखकर राहगिरों ने सराहना की।

चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनुप सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी लोगों के लिए अमृत के समान है। जब कोई व्यक्ति इतनी भीषण गर्मी में घर से निकलता है तो उसे ठंडा व मीठा पानी मिल जाए तो उसके लिए वह अमृत के समान होता है। मानवता व भलाई के कार्यों में से जल सेवा एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की जल सेवा करने से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। इस कार्य में चौकी के सभी पुलिसकर्मियों ने बढ चढ कर हिस्सा लेकर लोगों की प्यास बुझाई।

चौकी इंचार्ज ने कहा कि समाज की सेवा करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन के साथ खड़े रहकर उनकी सहायता भी करती है। उन्होंने कहा कि मानवता और सेवा की भावना से किए गए ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।

Comments


Leave a Reply