अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 22 मार्च 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने बलजीत नगर नाका के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दानिस पुत्र अबलू निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर शिव चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक विद्यानंद कॉलोनी की और से पैदल-पैदल बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक संदिग्ध किस्म का युवक विद्यानंद कॉलोनी की ओर से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दानिस पुत्र अबलू निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी दानिस के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल को करीब 2 महीने पहले यूपी के कैराना से एक अज्ञात युवक से 8 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी दानिस को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments