Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में 2 लाख पांच हजार 237 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की खुराक दी जायेगी: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2024 Tags: , , , , , ,

-पल्स पोलियो अभियान के तहत 692 बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य होगा
-67 मोबाइल टीमें भी अभियान में अपना योगदान देंगी।
-पोलियो ड्रॉप्स अभियान में 1223 के करीब सुपरवाईजर भी अपनी भूमिका निभायेंगे

BOL PANIPAT , 22 फरवरी। आगामी 3 से 5 मार्च को राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर गुरुवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए व जिले के नागरिकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष के बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये व इस जनहित के कार्य को सफल बनाये।
    उपायुक्त ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 2 लाख पांच हजार 237 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की खुराक दी जायेगी। इस अभियान के तहत 692 बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य होगा। जिले में 67 मोबाईल टीमें भी अपना योगदान देंगी। इस कार्य में 1223 के करीब सुपरवाईजर भी अपनी भूमिका निभायेंगे।  
  उपायुक्त ने कहा कि बस स्टैंड पर आडियो व वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। संबंधितम विभाग इसमें सहयोग करेंगे। कचरा लेकर जाने वाली गाडिय़ों के माध्यम से भी लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया जायेगा। बस स्टैंड पर अनाउंसर इस कार्य को गंभीरता से लेकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेंगे।
उपायुक्त ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 3, 4 व 5 मार्च को जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र बिन्दू ईंट भट्ठे व सलम एरिया रहेंगे। इन पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता है। बस स्टैंड सिवाह व पुराने बस स्टैण्ड पर भी स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, आशा वर्कर पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य करेंगी।    
   उपायुक्त ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतें इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। इस कार्य में आईटीआई के विद्यार्थियों व एनजीओ के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी गांवों में मुनादी करवाई जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम सचिव, नम्बरदार, चौकीदार व पटवारियों की भी मदद ली जायेगी।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी धार्मिक स्थलों में भी कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसे गम्भीरता से लें व स्लम एरिया में बच्चों को चिन्हित करके पोलियो ड्रॉप्स पिलाएं। उपायुक्त ने जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ईंट के भट्ठों पर बच्चों की स्थिति का भी डाटा तैयार करें। इस मौके पर एडीसी पंकज यादव, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टिनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहूजा, डिप्टी सीएमओ शशि, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, तहसीलदार अजय सैनी, अनिल सैनी, अनिल शर्मा, बिरेन्द्र सिंह के अलावा  परिवहन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments