प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए बनी वरदान: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 8 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व योजना शुरु की गई है। यह योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा गर्भ में पल रहे बच्चे और जन्म लेने उपरान्त बच्चे को पोषण प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाएं अपने बच्चे को अच्छा आहार प्रदान कर पाएंगी, जिससे बच्चा स्वस्थ रूप से मजबूत होगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उदेश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं का उत्थान करना है। ऐसी गर्भवती महिलाओं को इस योजना के माध्यम से स्वस्थ भोजन के लिए उन्हें 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि यह राशि तीन किश्तों में गर्भवती महिलाओं को दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र में अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होता है। यह राशि 6 हजार रूपये की राशि गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में दो हजार रूपये की राशि दी जाती है। इस योजना के माध्यम से पहली किस्त की राशि आंगनबाड़ी केन्द्र पर पंजीकरण के बाद तथा दूसरी किस्त की राशि प्रयोगशाला में जांच करवाने के बाद और तीसरी किस्त की राशि बच्चे के टीकाकरण के बाद ही गर्भवती महिलाओं के बैंक खातों में डाली जाती है।

Comments