पहली ही फिल्म से मशहूर हो गई पूजा सहगल
BOL PANIPAT : 5 जून 2024. पानीपत में बनी मुलतानी लघु फिल्म सजा में दमदार भूमिका निभा कर स्थानीय कलाकार पूजा सहगल रातों-ंउचयरात मशहूर हो गई । कमल नयन वर्मा द्वारा लिखित व अभिनीत मुलतानी लघु फिल्म की आज हर जगह धूम मची हुई है । न केवल मुलतानी जानने वाले बल्कि अन्य भाषी लोग भी इस फिल्म का बहुत आनन्द ले रहे हैं और लगातार अपने साथियों को शेयर कर रहे हैं । सामाजिक विषय पर बनी और युवा निर्देशक देव वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म सजा को अब तक एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है । इस फिल्म में पूजा सहगल ने एक बहुत ही दमदार भूमिका अदा की है । भले ही यह भूमिका थोड़ी नेगेटिव शेड की है फिर भी पूजा सहगल के अभिनय को बहुत पसन्द किया जा रहा है ।

पूजा ने फिल्म में बड़ी बहू की भूमिका अदा की है और सारी फिल्म पूजा द्वारा बोले गए संवाद ‘अज्ज चाह पिलावण दी वारी पायल दी हे’ के साथ ही बहुत बड़ा मोड़ ले लेती है और फिर सिलसला शुरू होता है बहसबाजी का और सजा का । पेशे से अध्यापिका 34 वर्षीय खूबसूरत पूजा फिल्म में भी बहुत खूबसरत नजर आती है । जिसने भी इस फिल्म को देखा है, सभी ने पूजा के अभिनय की प्रशंसा की है । पूजा ने अपनी भूमिका के साथ 100 प्रतिशत न्याय किया है । आज कल इस फिल्म को प्रोजेक्टर की मदद से जगह-जगह पर बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया जा रहा है और फिल्म सफलता की ओर लगातार अग्रसर हो रही है । पूजा सहगल को अभी से ही हरियाणवी, पंजाबी और हिन्दी फिल्मों में काम करने के आॅफर आने शुरू हो गए हैं । उसके स्कूल की सभी सह-अध्यापिकाओं ने तो यह कहना शुरू कर दिया है कि आप स्कूल के लिए नहीे बने बल्कि फिल्मों के लिए बने हो। यह फिल्म कमल नयन वर्मा के यू-ट्यूब चैनल ‘मुलतानी बोली’ पर भी उपलब्ध है । इस फिल्म में एक गीत भी है जिसे मनोज मन्चन्दा ने बहुत ही मधुर स्वर में गाकर इस गीत को अमर कर दिया है। ‘हसदा वसदा परिवार साडा क्यूं निखड़ गिया’। इस गीत को कमल नयन वर्मा ने लिखा है और अश्वनी वर्मा ने संगीत बध किया है । इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका भाग दो भी बनाया जा रहा है जिसे दशहरा के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा ।

Comments