Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


विकास गोयल ने मुख्यमंत्री को तुलसा के बीज भेंट किये .

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at January 22, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : मुख्यमंत्री को तुलसा के बीज भेंट  वृंदावन ट्रस्ट पानीपत एवं सबको रोशनी फाउंडेशन की ओर से श्री राम जन्मभूमि रथ के प्रसाद स्वरूप तुलसा के बीज मुख्यमंत्री को विकास गोयल ने भेंट  किये . इस अवसर पर जानकारी दी गई की हर घर राम जन्मभूमि के बाद हरियाली  ही हरियाली हो यह संदेश इन बीजों के माध्यम से समाज को पहुंचाया गया तुलसी के बीज पवित्रता और पुण्य कर्म के प्रतीक हैं राम मंदिर का निर्माण भी पुण्य कर्म का ही पुण्य फल है जो देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा पुण्य कर्म साधना  की तपस्या के स्वरूप इस देश को प्राप्त हो रहा है पद्मश्री गायक कैलाश खेर को भी संस्थाओं की ओर से तुलसा के बीज समर्पित किए गए कि अपने घर आंगन में यह तुलसा  के बीज रोपित  करें ताकि इससे मिलने वाले पौधे व तुलसा के प्रसाद को भारत के दो प्रमुख हस्तियां प्रतिदिन ग्रहण कर सके सांसद संजय भाटिया ने कहा कि  राम जन्मभूमि रथ का प्रारंभ तुलसा के बीज बाँट कर ही शुरू किया गया इस अवसर पर  कृष्ण रेवाड़ी रमेश  माटा  पंडित वेद पाराशर राकेश बंसल डॉ गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 

Comments