भ्रष्टाचार व डिजिटल मार्केटिंग विषय पर पोस्टर व कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “वाणिज्य व प्रबंधन विभाग व वाणिज्य संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार व डिजिटल मार्केटिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग व कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस आयोजन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा और अजय पाल सिंह , डॉ. विक्रम , माधवी, डॉ. ज्योति, राजेश वाला , रूहानी द्वारा किया गया ।इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि भ्रष्टाचार एक संक्रामक रोग की तरह है यह हमारे नैतिक जीवन मूल्य पर सबसे बड़ा प्रहार है भ्रष्टाचार से जुड़े लोग अपने स्वार्थ में अंधे होकर राष्ट्र का नाम बदनाम कर रहे हैं वह दूसरी तरफ जो है डिजिटल मार्केटिंग यह एक आज एक नवाचार है जिसके माध्यम से ऑनलाइन मार्केटिंग भी की जाती है इंटरनेट और डिजिटल संचार के अन्य रूपों का उपयोग करके संभावित ग्राहकों से जुड़ने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा साधन है,जो पूरे राष्ट्र में प्रगति की तरफ अग्रसर हो रहा है अगर हर विद्यार्थी से जुड़ेगा तो हमारे देश का विकास संभव ही सफल होगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस अवसर पर वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बुरे आचरण से भ्रष्टाचार की शुरुआत होती है जो कि व्यक्ति को निरंतर इस और बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है भ्रष्टाचार से आशय अन्यायिक ,अनुचित या भ्रष्ट आचरण से है नीति नियमों के विरुद्ध व्यवहार करना भ्रष्टाचार हमें भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा तभी हम जीवन में आगे बढ़ सकते है और उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग का मतलब होता है ऑनलाइन चैनल के जरिए मार्केटिंग करना जैसे की वेबसाइट स्ट्रीमिंग कंटेंट वगैरा डिजिटल एंड टेक्स्ट इमेज ऑडियो वीडियो सहित मीडिया फॉर्मेट को आगे बढ़ते हैं वह आपको मार्केटिंग फाइनल में कई प्रकार के बिजनेस के लक्षण को पानी में मदद कर सकते हैं। कॉमर्स संगठन के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अजय पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है तो हमें अपने जीवन के लक्ष्य को निश्चित करना होगा अगर हम अपने जीवन के लक्ष्य को निश्चित करते हैं तो हम अपने जीवन की बहुत ऊंचाइयों को पा सकते हैं।पोस्टर और कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में प्रोफेसर अजय पॉल,प्रोफेसर माधवी, डॉ. ज्योति, सुश्री राजेश बाला , रूहानी शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इश्मीत कर बीबीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर कोमल प्रथम वर्ष, तृतीय शुभम बीकॉम प्रथम वर्ष व जय गहलोत बी.कॉम द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्टून प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रुद्रा बी बीए तृतीय वर्ष ,द्वितीय स्थान नेहा बी कॉम द्वितीय वर्ष ,तृतीय स्थान कृतिका बीकॉम तृतीय वर्ष ,सातवाना पुरस्कार खुशी बीकॉम द्वितीय वर्ष को को दिया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन मैं इस कमेटी के सदस्य प्रोफेसर राजेश वाला, प्रोफेसर रूहानी शर्मा ,प्रोफेसर रितिका जताना, प्रोफेसर निशा गुप्ता , मनीत, निशा गोयल, आंचल का मुख्य योगदान रहा। मंच का संचालन आंचल द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जागृति व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments