आर्य कॉलेज की खो-खो टीम ने इन्टरकॉलेज टूर्नामेंट मे स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास
-टीम ने लगातार 8 मैच जीतकर किया स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा
पानीपत – रविवार 24 नवंबर 2024, आर्य कॉलेज की खो-खो टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र मे आयोजित इन्टर कॉलेज टूर्नामेंट मे स्वर्ण पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन कर इतिहास रचने का काम किया। रविवार को विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह व प्राध्यापकों ने विजेता टीम का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र द्वारा विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे इन्टर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक किया गया। उन्होंने बताया कि इन्टर कॉलेज टूर्नामेंट मे फाइनल मैच मे आर्य कॉलेज की टीम ने एसडी कॉलेज पानीपत को एक तरफा 11-5 से हराकर जीत का खिताब अपने नाम किया। साथ ही उपाचार्य ने बताया की महाविद्यालय की टीम ने लगातार 8 मैच जीत कर टूर्नामेंट मे इतिहास रच अपनी एक अलग जगह बनाने का काम किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदोलत ही महाविद्यालय की 7 महिला खिलाड़ी खुशबू, शिवानी, राखी, सुनैना, रेनू, प्रियंका, प्रेरणा, पूजा, कमलेश, निकिता, छोटी, महक, नाजिया का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कोचिंग कैम्प के लिए हुआ। उन्होंने ने यह भी बताया कि गत तीन वर्षों में आर्य कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थो खेल कोटे से अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थीयों को अपने आप को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने के लिए भी किसी न खेल को जरूर अपनाना चाहिए।इस अवसर पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

Comments