Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


विवेकानंद सदन ने जीती संस्कृत श्लोक गायन प्रतियोगिता।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 12, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आधुनिक समय में विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संस्कृत विभाग के तत्वाधान में आज अंतर सदन श्लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
विद्यालय की ओर से चारों सदनो के प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर श्लोक गायन करके सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। गीता के द्वारा दिए गए कर्म संदेश पर आधारित विभिन्न शलोको को तथा परोपकार ,नीति एवं प्रतिदिन के यज्ञ हवन पर आधारित श्लोकों के द्वारा प्रतिभागिओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी को रोमांचित कर दिया। निर्णायक की भूमिका विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने निभाई। अवनि और तमन्ना को सर्वश्रेष्ठ श्लोक वाचन का खिताब जीता।विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने प्रतियोगिता की बहुत सराहना की और प्रतिभागियों को उनके प्रयास के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के चलन के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत के बिना समाज का उत्थान पूर्णतया नहीं हो सकता ।संस्कृत विभाग अध्यक्षा नीलम मिगलानी ने ने कहा कि संस्कृत और संस्कार एक दूसरे के पूरक हैं ।आज के विषम परिस्थितियों में दोनों का ही होना अत्यंत अनिवार्य है ।इसलिए सभी बच्चों को अधिक से अधिक संस्कृत का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विवेकानंद सदन द्वितीय स्थान पर दयानंद सदन तथा तृतीय स्थान पर टैगोर सदन रहा।इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभागार में उपस्थित रही।

Comments