Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, आधुनिक तकनीक इन आई.टी और क्लाउड कंप्यूटिंग रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया । कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक तेजी से हर क्षेत्र में बदलाव ला रही है, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक। AI के बढ़ते उपयोग के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं, साथ ही डिजिटल कौशल की मांग भी बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग ने डेटा स्टोरेज और एक्सेस को आसान बनाकर कंपनियों के काम करने का तरीका बदल दिया है।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. विक्रम कुमार ने कहा  कि आई टी सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मांग तेजी से बढ़ रही है । आई टी सेक्टर आज देश की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ बन चुका है। डिजिटल क्रांति के दौर में आईटी क्षेत्र हर घर और हर हाथ तक तकनीक पहुंचा रहा है। सहसंयोजक प्रो. अश्विनी गुप्ता ने कहा कि स्टार्टअप से लेकर मल्टीनेशनल कंपनियों तक, आई टी इनोवेशन की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।  आई टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में सेवाओं को तेज़ और पारदर्शी बनाया है। युवाओं के लिए आई टी सेक्टर आज भी सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में से एक है। निर्णयाक मंडल की भूमिका डॉ निधान सिंह और डॉ. चेतना नरूला  ने निभाई । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेल्सी और प्राची, द्वितीय स्थान अंकित गुप्ता और तनिश,   तृतीय स्थान चेन्सी और हर्षिता, प्रथम सांत्वना पुरस्कार दिव्या और हरगुनप्रीत, द्वितीय सांत्वना पुरस्कार आकांक्षा और शिपु ने प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों प्रो विनय भारती, प्रो दीप्ती, डॉ नीतू मनोचा, प्रो मोहित, प्रो प्रीति, प्रो नीरू प्रो पूजा, प्रो तमन्ना और प्रो अजय, टिंकू कुमार ने अहम भूमिका निभाई ।

Comments


Leave a Reply