Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुआ जिलास्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 10, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – बुधवार 10 सितंबर 2025, हरियाणा स्टेट कांउसील फॉर साईंस एंड टैक्नॉलजी, पंचकूला के निर्देशानुसार बुधवार को आर्य महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा जिलास्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगता में पानीपत जिले के 17 कॉलेजों से लगभग 115 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ.जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपनी पढाई के साथ-साथ समसायिक विषयों पर भी अपनी पकड बना कर रखनी चाहिए, जिसके लिए विद्यार्थियों हर रोज समाचार पत्र अवश्य पढने चाहिए। डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में बढचढ कर भाग लेना चाहिए। क्योंकि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थियों के मन में मंच के प्रति जो डर है, वह दूर हो जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक व गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शिवनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आर्य कॉलेज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में पानीपत जिले के समालखा, मतलोडा, बापौली, इसराना व पानीपत ब्लॉक के 17 कॉलेजों के लगभग 115 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डॉ. शिव ने बताया कि पहले सभी 17 कॉलेजों से आए विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग करवाई गई, जिसके बाद आठ टीमों का चयन किया गया, और अंत में पांच टीमों का चयन जोनल लेवल प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के लिए किया गय। अतं उन्होंने बताया कि जोनल लेवल के लिए एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, एसडी कॉलेज पानीपत की टीम नंबर दो व राजकीय महिला महाविद्यालय मतलोडा की दो टीमों का चयन किया किया गया।

इस अवसर पर डॉ. गीतांजली साहनी, डॉ. बलकार सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, प्राध्यापिका शिखा गर्ग, सुदेश, डॉ. उमेद सिंह, अमनदीप सिंह, नेहा भारद्वाज, साक्षी, इंदू, निधि मलिक, डीम्पल, मीनू व शुभम समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments