Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“Fertilizers & Pesticides: Chemistry Behind Cultivation” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति गतिविधि का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के रसायन विभाग द्वारा वीओसी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु “Fertilizers & Pesticides: Chemistry Behind Cultivation” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति गतिविधि का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को उर्वरकों एवं कीटनाशकों की रासायनिक संरचना, उपयोग, लाभ एवं पर्यावरणीय प्रभावों की वैज्ञानिक समझ प्रदान करना था। इस शैक्षणिक गतिविधि का सफल समन्वयन डॉ. वसुंधरा मदान द्वारा किया गया।  अन्नू ने सहायक के रूप में आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रचनात्मक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें रासायनिक संरचना, कार्यविधियाँ, अनुप्रयोग एवं पर्यावरणीय चिंताओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि
इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं एवं उन्हें विषय की गहराई से समझने का अवसर प्रदान करती हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मकता एवं प्रस्तुति के लिए बधाई देती हूँ। संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि रसायन विज्ञान का वास्तविक अनुप्रयोग समझने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों ने जिस उत्साह एवं परिश्रम से भाग लिया, वह सराहनीय है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों मे पारुल को प्रथम स्थान, पूजा एवं कशिश को द्वितीय स्थान और पायल एवं दीप्ति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments