Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


प्रीमियर लीग जीपीएल मैच का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at February 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली (प्रीती शर्मा) : गढ़ी बेशक में प्रीमियर लीग जीपीएल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल मैच पानीपत सुपर किंग्स और हिसार क्लब के बीच मैच खेला गया। हिसार क्लब की टीम ने 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में पानीपत सुपर किंग की टीम 14.3 ओवर में मात्र 148 रन बनाकर ही बना पाई।

इस फाइनल मैच में बासिद अली बसेड़ा जिला शामली मैन ऑफ द मैच रहे। इस टूर्नामेंट के मैन ऑफ दी बेस्ट मैन नसीम चीम बलहेड़ा रहे। मुख्य अतिथि संजय शर्मा राणा माजरा, यशपाल अहलावत बबैल, डॉक्टर सफात गढी बेशक, अमरीश चौहान जननायक जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, मूनसाद छौक्कर, बासित अली, मु क्रीम,नकीम रावल,इंशार डब्लू और जीपीएस कमेटी के के सदस्य सालिम पंच, फरियाद भाटिया, सद्दाम भाटी, मुस्तकीम असलम, छोटू तोमर, असजद मुस्तफा ,दानिश और बिल्लू आदि मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट को समापन करने में न्यू विजन इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर खुर्शीद अहमद का बहुत बड़ा योगदान रहा।

न्यू विजन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अरशद खुर्शीद अहमद ने इस इलाके में खेल महाकुंभ करवा कर खेल जगत में एक क्रांति लाने का काम किया और उन्होंने आश्वासन दिया है। कि आगे भविष्य में भी हम खिलाड़ियों के लिए इस तरह के आयोजन करवाते रहेंगे। इस टूर्नामेंट में पानीपत जिले के भिन्न-भिन्न गांव और उत्तर प्रदेश के जिला शामली के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जीपीएल 3 की विजेता टीम को ₹11000 की सम्मान राशि और रनर अप रही टीम को ₹5100 की राशि सम्मान राशि से सम्मानित किया गया

Comments