Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


मतों की गिनती को लेकर तैयारियां पूरी: सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 26, 2022 Tags: , , , , , ,

सवेरे 8 बजे प्रारंभ होगा मतों की गिनती का कार्य

BOL PANIPAT : 26 नवंबर।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि रविवार को पंचायत समिति व जिला परिषद की मतों की गिनती को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना को शांतिपूर्वक कराने को लेकर कर्मचारी मुस्तैदी पूर्व ड्यूटी पर रहेंगे।
     जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि  रविवार को सवेरे 8 बजे मतगणना का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ कर दिया जायेगा। 17 जिला परिषद सदस्यों और 134 पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती अलग-अलग बनाये गये केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर बिजली, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है।  
      जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि मतों की गिनती के लिए 6 सेन्टर बनाये गये हैं। इनमें आर्य पीजी कॉलेज में पानीपत खंड के जिला परिषद व पंचायत समिति की मतों की गिनती होगी जबकि आर्य कन्या स्कूल पानीपत में बापौली खंड की गिनती होगी।
           जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि एस.डी सीनियर सैकंडरी स्कूल मतलौडा में मतलौडा खंड की जिला परिषद व पंचायत समिति की मतगणना होगी। एसडी विद्या मंदिर में इसराना खंड और वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा में समालखा खंड व राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल भापरा में खंड सनौली की पंचायत समिति व जिला परिषद की मतों की गिनती होगी।
    डीडीपीओ सुमित चौधरी ने बताया की हर मतगणना केंद्र पर 10 से 14 के बीच टेबल लगाई गई हैं। मतगणना केंद्र पर 7 टेबल एक तरफ व 7 टेबल दूसरी तरफ होंगी। मतगणना के दौरान उपस्थित होने वाले एजेंट व उम्मीद्वार के पहचान पत्र बनाये गये है।
   डीडीपीओ सुमित चौधरी ने बताया की कल रविवार को होने वाली मतगणना में पंचायत समिति के परिणाम मौके पर सुनाये जायेंगे जबकि जिला परिषद का परिणाम डीसी कोर्ट में घोषित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना में बिजली संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत ना आये इसको लेकर जनरेटर की अलग से व्यवस्था की गई है।

Comments