Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधान मंत्री मोदी ने कोविड प्रबंधन में पाई दुनिया भर की प्रसंशा:कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in HEALTH Politics , at September 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मतलोडा 10 सितम्बर (कविता)। प्रधान मंत्री मोदी ने कोविड प्रबंधन में दुनिया भर की प्रशंशा पाई है। चीन से अपने छात्रों को निकलना, समय पर लॉक डाउन लगाना ये सब मोदी की समझ बूझ का परिणाम रहा। ये शब्द राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने जिला भाजपा चिकत्सा प्रकोष्ठ द्वारा कोविड जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुऐ न्यू इरा पब्लिक स्कूल में कही। पंवार ने आगे कहा को भारत 200 करोड़ से अधिक कोविड रोधी वैक्सीन लगा नया कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी, कोविड जागरूकता अभियान के सह संयोजक व कार्य कर्म आयोजक कमल गम्भीर ने कहा की हम सब 2 गज की दूरी का पालन करें। हाथ धोते रहे। भीड़ भाड़ से बचे। तीनों डोज लगवाए व दूसरों को प्रोत्साहित करे । कमल गम्भीर ने कहा की जागरूकता अभियान जिले में जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोमबीर मलिक, विरेंद्र मलिक, मंजू सैनी व दयानंद खुंगेर आदि मौजूद रहे।

Comments