प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं : विधु रावल
BOL PANIPAT , 9 जनवरी। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने बापौली खण्ड के गांव सिम्बलगढ़ में मंगलवार को पंहुची विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के लोगों को नौकरी देने का जो काम किया है उससे पारदर्शिता आई है और लोगों का विश्वास सरकार पर बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। योजनाओं को धरातल पर पंहुचाने के लिए हमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है और उन योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को दिलवाना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल गरीबों, नौजवानों और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठा रहे हैं। भारत को विकसित राष्टï्र बनाने के लिए हर व्यक्ति को ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने चर्म पर है और ऐसी व्यवस्था की गई है कि लोगों को उनके घर द्वार पर ही योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में लाभर्थियों को एक हजार मासिक पैंशन मिलती थी और वर्तमान सरकार ने इसे नव वर्ष पर तीन हजार रूपये करने का निर्णय लिया है जो पैंशनधारकों के लिए सौगात है।
विधु रावल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमजन को स्थाई तौर पर मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाई है और उन योजनाओं के कारण लोगों ने अपने जीवन में बदलाव लाकर आगे बढऩे का काम कर दिखाया है। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संकल्प शपथ भी दिलवाई और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न उत्कृष्ठï विद्यार्थियों, गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल पर दिखाए गए ड्रोन के बारे में भी लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई ड्रोन दीदी योजना के बारे में जानकारी लेकर इसे अपनाएं भी। यह कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण तकनीक है।

Comments