चुनावी साक्षरता क्लब के अंतर्गत स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई.
BOL PANIPAT , 29 सितम्बर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मच्छरौली में चुनावी साक्षरता क्लब के अंतर्गत स्कूल के बच्चों द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई और स्कूल में निबंध प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। चुनावी साक्षरता क्लब दिलचस्प गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से स्कूली छात्रों को उनके चुनावी अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्हें पंजीकरण और मतदान की चुनावी प्रक्रिया से परिचित कराने का एक मंच है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर सरला मलिक ने बताया कि चुनावी साक्षरता क्लब का गठन स्कूल के छात्रों को बड़े पैमाने पर मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक करना है।
राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनिल ने बताया कि जो भी बच्चे 1 जनवरी 2024 तक 18 साल के हो जाएंगे उन सभी की वोट बनवाने के लिए फॉर्म भर दिए गए हैं और बच्चों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा की जा रही है। जिसके लिए समय-समय पर विद्यालय में चुनावी साक्षरता क्लब के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments