Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रेवाड़ी एम्स से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का होगा लाईव प्रसारण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 12, 2024 Tags: , , , ,

-मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को दिए दिशानिर्देश

-जिले की सभी विधानसभाओं में होगी विकसित भारत-विकसित हरियाणा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था

-लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और शहरी विधायक प्रमोद विज लेंगे कार्यक्रमों में हिस्सा

BOL PANIPAT , 12 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 16 फरवरी को रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां पर प्रधानमंत्री महोदय के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।
मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने सोमवार को आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों को आदेश दिए कि इसको लेकर सभी तैयारियां शुरू की जाएं। प्रत्येक विधानसभा में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ भी उपस्थित रही।
वीडियो कांफ्रेंस के बाद उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित बैठक मेें उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए चारों विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया समालखा अनाज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में, इसराना विधानसभा के मडलौडा की अनाज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, सैक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विधायक प्रमोद विज भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि समालखा कार्यक्रम के लिए एसडीएम समालखा, मडलौडा में एमडी शुगर मिल, पानीपत ग्रामीण विधानसभा के लिए सीईओ जिला परिषद और पानीपत शहरी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के लिए निगम की संयुक्त-आयुक्त और उप निगमायुक्त नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ-साथ सम्बंधित बीडीपीओ और नायब तहसीलदार इस कार्य में लगाए गए हैं। इस कार्यक्रम में सभी नए पैंशन लाभार्थियों की मौके पर ही पात्र लोगों की पैंशन बनवाने का काम भी सम्बङ्क्षधत विभाग द्वारा किया जाएगा और हैल्थ चैकअप कैम्प भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी उपरोक्त स्थानों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाए। बैठक में एडीसी पंकज, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीटीओ नीरज गोयल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया सहित विभिन्न खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी और तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

Comments