Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा की वीर भूमि से प्रधानमंत्री करेंगे जीत का शंखनाद:-मालती अरोड़ा

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 15, 2024 Tags: , , , ,

कहा,परियोजनाओं से हरियाणा के विकास को मिलेगी गति

BOL PANIPAT ,15 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री तथा पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) मालती अरोड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेवाड़ी एम्स की आधारशिला रखने के कार्यकर्म पर बोलते हुए कहा की 16 फरवरी 2024 का दिन हरियाणा की प्रगति और विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेवाड़ी के माजरा गांव में दोपहर 12 बजे एम्स की आधारशिला के साथ-साथ 4 बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। एम्स के बनने से हरियाणा के अलावा राजस्थान और दिल्ली के नागरिकों को भी लाभ मिलना तय है।
उन्होंने कहा की हरियाणा भाजपा कार्यकर्ताओं,खासतौर पर महिलाओं में प्रधानमंत्री के प्रदेश आगमन को लेकर बेहद उत्साह है। 2013 में चुनावों से पूर्व भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की वीर भूमि कहलाने वाले रेवाड़ी से ही जीत का शंखनाद किया था। इसके बाद से ही हरियाणा प्रदेश लगातार प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में विकास की नित नई इबारतें लिख रहा है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रेवाड़ी से ही ओल्ड गुरुग्राम की मेट्रो परियोजना,हांसी-रोहतक रेलवे लाइन,यमुनानगर में बनने वाले 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की भी आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से हरियाणा के विकास को गति मिलेगी। 

Comments